ISRO चीफ एस सोमनाथ को कैंसर, कहा -Aditya-L1 लॉन्च के दिन पता चला
ISRO Chief Diagnosed With Cancer:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ को कैंसर हो गया है। टार्मक मीडिया हाउस के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया।इसरो प्रमुख ने बताआ कि उन्हें आदित्य-एल1 लॉन्च के दिन ही इसका पता चला था।
सोमनाथ ने इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की और कहा कि स्कैनिंग में कैंसर का पता चला। चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग के दौरान कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी सामने आईं। हालाँकि, उस समय तक कुछ भी स्पष्ट नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बीमारी के बारे में आदित्य मिशन के दिन पता चला। इससे वह और उसका परिवार दोनों परेशान थे।
‘सभी साथी वैज्ञानिक भी इस खबर से आहत’
उन्होंने बताया कि, उनके सभी साथी वैज्ञानिक भी इस खबर से आहत हुए। लेकिन उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण माहौल में खुद को काबू में रखा। परिवार और इसरो वैज्ञानिकों का ख्याल रखा। लॉन्च के बाद उन्होंने अपने पेट का स्कैन कराया। तब इसका खुलासा हुआ। लेकिन अधिक जांच और इलाज के लिए वह चेन्नई गए। पता चला कि यह बीमारी उन्हें आनुवंशिक रूप से विरासत में मिली है। उन्हें पेट का कैंसर था।
कुछ ही दिनों में कैंसर की पुष्टि हो गई। इसके बाद सोमनाथ की सर्जरी हुई। फिर उनकी कीमोथेरेपी जारी रही। सोमनाथ ने बताया कि पूरा परिवार सदमे में है। लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। इलाज हुआ और वह ठीक हो गये। अभी दवा काम कर रही है। लेकिन इस दौरान उनके परिवार और दोस्तों ने उनका खूब साथ दिया।
‘समय लगेगा लेकिन मैं इस जंग को जीतूंगा’
सोमनाथ ने बताया कि उन्हें पता है कि इसके इलाज में काफी वक्त लगेगा। यह एक लंबी प्रक्रिया है। लेकिन मैं इस युद्ध में लड़ूंगा। काफी रिकवरी हुई है। मैं केवल चार दिनों के लिए अस्पताल में था। फिर अपना काम पूरा किया। बिना किसी दर्द के मैंने पांचवें दिन से इसरो में काम करना शुरू कर दिया।
सोमनाथ ने बताया कि मैं लगातार मेडिकल चेकअप और स्कैन करवा रहा हूं। लेकिन अब मैं पूरी तरह से ठीक हो गया हूं। हमारे काम और इसरो के मिशन और लॉन्च पर पूरा फोकस है।' मैं इसरो के भविष्य के सभी मिशन पूरा करके ही दम लूंगा।'
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply