राजा भैया पर उनकी पत्नी भानवी सिंह ने दर्ज करवाई FIR, प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

Raja Bhaiya And Her Wife Conflict: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ दिल्ली के फदरजंग एन्क्लेव थाने में FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने FIR में राजा भैया के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया है। अब इस मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस जल्द ही राजा भैया को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। गौरतलब है कि राजा भैया और उनकी पत्नी भावनी सिंह के बीच ये मामला कई सालों से चल रहा है। पहले ये मामला क्राइम अगेंस्ट वूमेन सेल में चल रहा था इसके बाद ये मामला मीडिएशन सेंटर भी गया। अब भावनी सिंह की शिकायत के बाद थाने में FIR दर्ज कर ली गई है।
राजा भैया पर क्या लगे आरोप?
भानवी सिंह और राजा भैया की शादी को 30 साल हो गए हैं। इतने सालों के बाद दोनों के बीच काफी तल्खी देखने को मिल रही। भानवी सिंह ने ना सिर्फ राजा भैया के खिलाफ आरोप लगाए हैं। बल्कि उन्होंने अपनी सास के खिलाफ भी प्रताड़ित करने की बात कही है। भानवी सिंह ने मानसिक और शारीरिकप्रताड़ना झेलने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। खुद पर लगे आरोपों को लेकर विधायक रघुराज प्रताप सिंह का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
Leave a Reply