‘...हमारी जमीन छीन ली है’ कर्नाटक दौरे से पहले चीन को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान
नई दिल्ली: चीन सरकार द्वारा जारी किए गए चीन के मानक मानचित्र के 2023 संस्करण पर कर्नाटक के लिए रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधीमीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि मैं वर्षों से कह रहा हूं कि प्रधानमंत्री ने जो कहा कि लद्दाख में एक इंच ज़मीन नहीं गई, वह झूठ है। पूरा लद्दाख जानता है कि चीन ने अतिक्रमण किया है। यह मानचित्र मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने ज़मीन छीन ली है। प्रधानमंत्री को इस बारे में कुछ कहना चाहिए।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली से कर्नाटक के लिए रवाना हुए।पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, "कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार मैसूर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की उपस्थिति में महिलाओं के लिए दुनिया की सबसे बड़ी कल्याण योजना - गृह लक्ष्मी योजना शुरू करेगी।"
चीन ने जारी किया अपना नया मैप
आपको बता दें कि चीन ने सोमवार को अपना नया मैप जारी किया है। इस नए मैप में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन जैसे भारत के अभिन्न क्षेत्रों को शामिल करके उसने फिर से नई दिल्ली को आंख दिखाने की कोशिश की है। चीन ने इस मैप में अरुणाचल प्रदेश सहित अक्साई चिन क्षेत्र, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर पर उसके विवादित क्षेत्रों को शामिल किया है। वहीं भारत ने बार-बार कहा है कि अरुणाचल प्रदेश राज्य "हमेशा" देश का अभिन्न अंग रहा है और "हमेशा" रहेगा।
चीन ने किया बड़ा दावा
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा, "चीन के मानक मैप का 2023 संस्करण आधिकारिक तौर पर सोमवार को जारी किया गया और प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा होस्ट की गई मानक मैप सेवा की वेबसाइट पर लॉन्च किया गया।" चीन का दावा है कि अरुणाचल प्रदेश तिब्बत क्षेत्र का हिस्सा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply