राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें, पंजाब में दर्ज हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

Ram rahim: सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम पर पंजाब में एक और मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में राम रहीम पर केस दर्ज किया गया है। ये केस श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स पंजाब के अध्यक्ष जस्सी तलहन की शिकायत पर दर्ज किया गया है। राम रहीम पर गुरु रविदास और कबीर दास महाराज पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर आरोप है।
राम रहीम पर एक और केस दर्ज
जानकारी के अनुसार, गुरमीत राम रहीम पर श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स पंजाब के अध्यक्ष जस्सी तलहन की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इस मामले पर एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि जस्सी तलहन की शिकायत पर थाना पतारा में केस दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि गुरमीत राम रहीम पर आरोप है कि उसने धार्मिक भावनाओं को आहत किया। पुलिस ने धारा 295 ए के तहत एक्शन लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
हाल ही में पैरोल के लिए आए थे बाहर
बता दें कि रेप और मर्डर के संगीन मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की चालीस दिन की पैरोल बीते दिनों खत्म हो चुकी है और वह वापस जेल जा चुका है। राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत में अपने बरनावा आश्रम से रोहतक की सुनारिया जेल भेजा गया। राम रहीम को पुलिस सुरक्षा के बीच जेल ले जाया गया था. राम रहीम को ये पैरोल सतनाम शाह की जयंती मनाए जाने को लेकर मिली थी।
Leave a Reply