Gujarat: अहमदाबाद में एयर इंडिया का यात्री विमान क्रैश, 133 यात्री थे सवार
Ahmadabad Plane Crash: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में भीषण हादसा हुआ है। गुरुवार अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही मेघानीनगर में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश कर गया। ये प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। क्रैश के बाद काले धुंए का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर दमकल की 7 गाड़ियां पहुंच गईं। राहत-बचाव का कार्य अभी चल रहा है। अभीतक जानमाल के नुकसान की कोई आधिकारी जानकारी सामने नहीं आई है। इस हादसे के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की है। साथ ही मौके पर NDRF और BSF की टीम को भेजा गया है। जानकारी के अमुसार, इस प्लेन में 242 यात्री बैठे हुए थे।
राहत-बचाव का कार्य शुरु
इस भीषण प्लेन दुर्घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी आधिकारिक आकंड़ा सामने नहीं आया है। हालांकि, घटनास्थल पर NDRFकी टीम और BSFके जवानों को रवाना किया गया है। मौके पर 7 से अधिक दमकल की गाड़ियों को भेजा गया है। जो विमान में लगी आग पर काबू करने में लगी हुई है। यह प्लेन बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर था, जो 11 साल पुराना बताया जा रहा है। इस क्रैश से कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। गृह मंत्री अमित शाह खुद इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने गुजरात के सीएम से फोन पर बात की है। साथ ही हर संभव मदद पहुंचाने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार, ये प्लेन दिल्ली एय़रपोर्ट से अहमदाबाद तक उड़ान भरी थी। वहां कुछ देर के हॉल्ट करने के बाद लंदन के लिए टेक ऑफ कर गई थी। इसी दौरान प्लेन क्रैश कर गई।
नागरिक उड्डयन मंत्री का बयान आया सामने
नागरिक उड्डयन मंत्रीराम मोहन नायडू किंजरापुने इस घटना पर एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, "अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और स्तब्ध हूं। हम उच्चतम अलर्ट पर हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नज़र रख रहा हूं और सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बचाव दल को तैनात कर दिया गया है, और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं कि चिकित्सा सहायता और राहत सहायता घटनास्थल पर पहुंचाई जाए।"
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply