दिल्ली समेत कई राज्यों में दिखेगा शीत लहर, जानें किस शहर में कितना तापमान
Weather News: दिल्ली सहित देश के कई राज्यों मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है। तापमान में तेज गिरावट के साथ का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है।
दिल्ली का तापमान
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, शिमला में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। देहरादून में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री है, जिसमें मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। नैनीताल में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री है।
राजस्थान में बढ़ी ठंड
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि राजस्थान, दक्षिणी पंजाब, मध्य प्रदेश और हरियाणा के कई हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से लगभग 4-7°C कम रहेगा। वहीं मैदानी इलाकों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तापमान में 2-4°C की गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के इलाकों में तापमान सामान्य से 2-5°C कम रह सकता है।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 9-10 नवम्बर के दौरान राजस्थान के पूर्वी हिस्से और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर के हालात रहेंगे। राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम रहेगा। ये सामान्य से करीब 4-7 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply