Haryana News: खुशियों का झूला बना मौत का कारण...सूरजकुंड मेला हादसे में इंस्पेक्टर शहीद, दर्जनभर जख्मी
Surajkund Mela Accident: हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार शाम को दो अलग-अलग हादसे हुए, जिनमें एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई और कुल 15लोग घायल हो गए। मेले के मनोरंजन क्षेत्र में 'सुनामी' या 'टॉप स्पिन' नामक एक बड़ा झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इससे एक घंटे पहले तेज हवाओं के कारण एक गेट गिर गया था।
मालूम हो कि सूरजकुंड मेला हरियाणा पर्यटन और केंद्र सरकार के सहयोग से 31जनवरी से 15फरवरी तक चल रहा है, जिसका थीम 'लोकल टू ग्लोबल — आत्मनिर्भर भारत' है। हादसे के बाद मनोरंजन क्षेत्र को बैरिकेड कर दिया गया और सभी झूलों को बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि मेले की सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने से भविष्य में ऐसे आयोजनों में और सतर्कता बरती जाएगी।
कैसे हुआ हादसा?
बता दें, यह हादसा शाम करीब 6बजे के आसपास हुई, जब झूला पूरे स्पीड पर चल रहा था, जिसमें 20से 26लोग सवार थे। लेकिन झूले का एक सिरा अचानक ढीला होकर एक तरफ झुक गया और हवा में लटक गया। इस दौरान हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद (59वर्ष), पलवल पुलिस लाइंस में तैनात थे और मेले में मनोरंजन जोन के प्रभारी थे, ने फंसे लोगों को बचाने के लिए दौड़कर मदद की, लेकिन कुछ ही मिनटों में पूरा झूला ढह गया और उसका भारी हिस्सा उन पर गिर पड़ा, जिससे उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में 13अन्य लोग घायल हुए, जिनमें दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वहीं, घायलों को सूरजकुंड रोड पर सुप्रीम अस्पताल और बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया
इससे पहले उसी सुबह दिन के समय एक बड़ा हादसा होते-होते टला था। जब मेले के गेट नंबर-2के निकट बनाया गया डिजाइनर गेट अचानक गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। इस हादसे में सुमित मल्होत्रा नामक एक व्यक्ति और एक बच्चा घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों हादसों ने मेले में बड़ी संख्या में मौजूद पर्यटकों के बीच दहशत फैला दी और सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो वायरल हो गए।
हादसे के बाद पुलिस की कार्रवाई
इसके अलावा फरीदाबाद पुलिस ने झूले के वेंडर (जो हिमाचल प्रदेश से है और हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा चुना गया था) के खिलाफ FIR दर्ज की है। राज्य सरकार के आदेश पर अपराध शाखा के सहायक आयुक्त वरुण दहिया की अगुवाई में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है। जांच में फोरेंसिक जांच भी शामिल होगी। फरीदाबाद के उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि मेले में झूलों की दैनिक जांच की जाती थी, लेकिन अब पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
इसी बीच, हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा 'आज शाम 39वें सूरजकुण्ड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव 2026के दौरान झूला क्षेत्र में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हमारी सबकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
कैन थे इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद?
इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद मथुरा के मूल निवासी थे और हरियाणा पुलिस में 36 सालों की सेवा के बाद मार्च में रिटायर होने वाले थे। वे 31 जनवरी से मेले में ड्यूटी पर तैनात थे। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि और अन्य लाभ देने की घोषणा की।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply