NASA की 30 वर्षों की मेहनत लाई रंग, बना डाला बिना आवाज का एयरक्राफ्ट, दिल्ली-मुंबई का सफर 1 घंटे में तय

NASA: आज के आधुनिक समय में लोग अगर कोई अपना सबसे पसंदीदा काम करते है वो है यात्रा। इसके लिए कोई अपने प्राईवेट वाहन का इस्तेमाल करते है तो कोई हवाई जहाजों का। दूरी की यात्रा के लिए हवाई जहाजों में सफर करना पसंद करते है। इसके लिए कुछ घंटों का इंतजार तो यात्रियों को करना पड़ता है लेकिन नासा ने अब इसका भी समाधान निकाल लिया है। अब आप दिल्ली से मुंबई मात्र 1 घंटे में सफर तय कर सकते है। चलिए आपको बताते है।
नासा ने बनाया कमाल का एयरक्राफ्ट
दरअसल नासा ने एक ऐसा एयरक्राप्ट बनाया है जिसकी मदद से 1 घंटे के अंदर दिल्ली से मुबंई जा सकता है। इतनी ही नहीं इस एयरक्राप्ट को अगले महीने नासा दुनिया के साथ पेश करेंगा। नासा ने अपने प्लेन X-59की कुछ झलक दुनिया के सामने शेयर की है। यह प्लेन आपको ध्वनि की गति से डेढ़ गुना ज्यादा रफ्तार से आपकी मंजिल तक पहुंचा सकता है।
दिल्ली-मुंबई एक घंटे में तय करेंगे सफर
बता दें कि इस प्रोजेक्ट पर नासा 30वर्षों से काम कर रहा है। लॉकहीड मार्टिन कंपनी इस विमान को बना रही है. इसके डिजाइन में बदलाव होगा, ताकि इसमें ज्यादा यात्री बैठ सकें। इसको लेकर नासा ने बताया कि अभी तक X-59विमान की परीक्षण उड़ानें ही चल रही थीं। पिछले तीन वर्षों में यह कई बार उड़ान भर चुका है। इसकी अधिकतम ऊंचाई 55 हजार फीट तक होती है।
उन्होंने बताया कि यह अपनी उड़ान के दौरान अन्य विमानों की तुलना में 75 फीसदी कम शोर करेगा. नासा के मुताबिक इस विमान को बनाने में कुल 1755 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा। लॉकहीड मार्टिन इसी कीमत पर इसका नया वर्जन बनाएगी। 2003 में तत्कालीन सुपरसोनिक नागरिक विमान कॉनकॉर्ड की उड़ान एक दुर्घटना के बाद रोक दी गई थी।
Leave a Reply