‘उनके अमर्यादित बयानों से कांग्रेस हारी’, सपा प्रवक्ता ने कमलनाथ पर कसा तंज
MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बढ़त मिली है। राज्य में एक बार फिर कमल खिलने वाला है दूसरी तरफ कांग्रेस के हाथों निराशा आई है। वहीं इस चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपने 74 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने राज्य में मिली हार का जिम्मेदार कमलनाथ को ठहराया है। मनोज सिंह काका ने कहा,कमलनाथ ने अखिलेश यादव पर अमर्यादित बयान दिया था, यही वजह है कि कांग्रेस हार गई है।
सपा प्रवक्ता ने कहा, , मध्य प्रदेश में कमलनाथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी यानी अखिलेश यादव के प्रति जो अपमानजनक शब्द बोला था, उनका अहंकार सर चढ़कर बोल रहा था। रामधारी सिंह दिनकर जी ने लिखा है कि जब नाश मनुष्य पर छाता है,पहले विवेक मर जाता है। तो उनके अमर्यादित बयानों से कांग्रेस हारी है। ज्यादातर जगहों पर यही हुआ है।
अखिलेश यादव की तारीफ की
सपा प्रवक्ता ने आगे कहा, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में एक दलित का अपमान कर दूसरे व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। देश के बड़े नेता और आज के दौर में बहुजनों के नायक अखिलेश यादव जी मंडल कमीशन और जातिगत जनगणना को लेकर बहुजन वर्ग के सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक सभी तरह के भागीदारी की लड़ाई लड़ रहे है। अखिलेश यादव ने अकेले दम पर बीजेपी को नाको चना चबवा दिए हैं। उसे बड़े नेता को अपमानजनक शब्दों से संबोधित करना कांग्रेस को भारी पड़ा है।
163 सीटों पर मिल रही बढ़त
कांग्रेस को समझना चाहिए कि जब-जब दलितों-पिछड़ों और क्षेत्रीय दलों का अपमान होगा, तब तब कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश चुनाव में इस बार 230 सीटों के रुझान में बीजेपी को 163 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। बता दें,बीजेपी को पिछली बार के मुकाबले 54 सीटों की बढ़त मिली है। तो वहीं कांग्रेस की 64 सीटों पर बढ़त है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply