Maldives: घुटनों पर आया मालदीव, भारतीय पर्यटकों को लुभाने का अपना रहा नया पैंतरा
Maldives News: मालदीव से भारत से पंगा लेकर के अपने लिए ही मुसीबत बढ़ा ली है। मालदीव में भारतीय सैलानियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। जिसका असर मालदीव की अर्थव्यवस्था पर पड़ा रहा है। अर्थव्यवस्था पर पड़ते असर को देखते हुए मालदीव की एक बड़ी टूरिज्म संस्था ने भारतीय पर्यटकों को रिझाने के लिए भारत के बड़े शहरों में रोड शो करने का फैसला किया है। जिससे मालदीव को लेकर भारतीय पर्यटकों के बीच धारणा फिर से बदली जा सके और उन्हें एक बार फिर मालदीव घूमने के लिए बुलाया जा सके।
मालदीव की पर्यटन एजेंसी ने अपने एक बयान में कहा है कि,'MATATO ने पर्यटन पहल को बढ़ावा देने के लिए मालदीव में भारतीय उच्चायोग के साथ मिलकर सहयोग करने का इरादा व्यक्त किया है, भारत के जो प्रमुख शहर हैं उनमें एक व्यापक रोड शो शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
इन्हें ट्रिप पर ले जाया जाएगा
इसके अलावा आने वाले महीनों में इन्फ्लुएंसर और मीडिया को मालदीव के ट्रिप पर ले जाया जाएगा जिससे वो वहां के बारे में जान सकें। उन्होंने कहा, भारत मालदीव के पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है,वो मालदीव को एक प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा देने के लिए पूरे भारत के प्रमुख टूरिज्म संस्थाओं और इस इंडस्ट्री के अहम प्लेयर्स के साथ काम करेंगे।
अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है पर्यटन
बताते चलें, मालदीव की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार पर्यटन ही है। यहां पर बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक छुट्टियां मनाने हैं लेकिन स्थिति में बदलाव तब आया जब वहां के राष्ट्रपति मुइज्जू ने अपने चुनावी अभियान में 'इंडिया आउट' का नारा दिया। जिसके बाद से दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ते ही चले गए। मालदीव ने अपने यहां से भारतीय सैनिकों को भी बाहर निकालने का आदेश जारी कर दिया था हालांकि ये सैनिक वहां असैन्य कामों में लगए हुए थे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply