Harda Blast: हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में तीन आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने के फिराक थे सभी

Harda Blast: मध्य प्रदेश के हरदा में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार किए आरोपियों में लोगों में राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और रफीक खान का नाम शामिल है। इनमें से राजेश अग्रवाल को पुलिस ने राजगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली भागने के फिराक में था।
आपको बता दें कि बीते मंगलवार को मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। फैक्ट्री में लगातार कई धमाके हुए। जिसकी वजह से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई है वहीं 175 लोग घायल हो गए हैं। राहत बचाव के लिए SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं आग पर काबू पा लिया है। वहीं शवों को मलबे से बाहर निकाला गया है। वहीं घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया हैं।
20 लोगों से अधिक लोगों को किया रेस्क्यू
जानाकारी के अनुसार, कुछ ही क्षणों में आग ने पूरी फैक्ट्री को अपने आगोश में ले लिया। लोगों ने जैसे ही आग की लपटें उठती देखी तुरंत ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। राहतकर्मियों के अनुसार, कई लोग फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए हैं। जिसमें से कुछ लोगों को बाहर भी निकाला गया है। वहीं बाकी लोगों को भी बाहर निकालने की जद्दोजहद जारी है।
एमपी के सीएम ने ली जानकारी
दूसरी तरफ, सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने हरदा के डीएम को फोन करके घटना की जानकारी ली और बचाव कार्य तेज करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने हादसे की वजह पता करने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा जा रहा है कि किसी कारणवश फैक्ट्री के अंदर आग लग गई और देखते ही देखते ये आग वहां रखे बारुद के ढेर तक पहुंच गई। जिसके बाद धमाके शुरु हो गए। वहीं अभी तक साफ नहीं हो सका है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर कितना बारुद रखा था। इसके अलावा अभी तक ये भी साफ नहीं हो सका है कि कुल कितने का नुकसान हुआ है।
Leave a Reply