कौन हैं डॉ. अब्दुल सलाम, जिन्हें भाजपा ने बनाया एकलौता मुस्लिम उम्मीदवार
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव काफी करीब है। बीते दिन भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में सिर्फ एक मुस्लिम उम्मीदवार अब्दुल सलाम को केरल के मलप्पुर से टिकट दिया गया है।लोकसभा चुनाव काफी करीब है। बीते दिन भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में सिर्फ एक मुस्लिम उम्मीदवार अब्दुल सलाम को केरल के मलप्पुर से टिकट दिया गया है। ऐसे में जानते हैं आखिर कौन हैं डॉ. अब्दुल सलाम
दरअसल, डॉ. अब्दुल सलाम बीजेपी के सदस्य हैं और तिरूर से आते हैं। इनकी उम्र 68 साल है। साल 2021 में अब्दुल सलाम ने 135 मेमोम (केरल) निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वह कालीकट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रहे हैं। साल 2011 से लेकर 2015 तक वो वहां के वाइस चांसलर थे।उस दौरान उनका नामांकन UDFने किया था, जिस पर कांग्रेस की पकड़मानी जाती है। जब उन्हेंवाइस चांसलर बनाया गया था, उस दौरान टीचर्स और स्टूडेंट्स यूनियन उनके खिलाफ थे।
स्टूडेंट पॉलिटिक्स के रहे हैं खिलाफ
डॉक्टर अब्दुल सलाम स्टूडेंट पॉलिटिक्स के खिलाफ रहे हैं और वो चाहते थे कि उस पर प्रतिबंध लगाया जाए। लेकिन, इस पद से रिटायर होने के बाद वो साल 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे। माई नेता डॉट इनफो के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 6 करोड़ 47 लाख रुपये की है। उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
जारी की पहली सूची
बता दें, केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में जुटी BJPने अपने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची से कई मौजूदा सांसदों के नाम हटा दिए गए हैं। वहीं कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। कुछ सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं। 400 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए कई विधायकों को भी लोकसभा चुनाव में उतारा गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply