दिल्ली एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, जानें अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
Weather Update: देश भर में मौसम ने करवट बदल ली है। दिल्ली के आसपास के इलाकों में बारिश का मौसम बना हुआ है। देर रात भी देश की राजधानी में झमाझम बारिश हुई। बारिश के होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। वही आज भी घटा छाई रहेगी।रविवार तड़के देश की राजधानी के कुछ हिस्सों में बरसात हुई।पहाड़गंज, मंडी हाउस, आरके पुरम, इंद्रप्रस्थ, कर्तव्य पथ और मध्य दिल्ली समेत कई क्षेत्रों में झमाझम बरसात हुई है। दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल में झमाझम बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।
नहीं होगा कोई परिवर्तन
मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और उसके पड़ोस पर स्थित है और एक ट्रफ इस चक्रवाती परिसंचरण से निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तर में उत्तर-पश्चिम अरब सागर तक चलता है। अरब सागर से उत्तर पश्चिम भारत तक उच्च नमी का प्रवाह हो रहा है और इसके 3मार्च तक जारी रहने की आशंका है। आईएमडी के मुताबिक, शनिवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। इसके अलावा, मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद 3-5डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।
शनिवार को भी हुई बरसात
दिल्ली में शनिवार सुबह भी मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला था। जिसके कारण से ग्रेटर कैलाश, इंडिया गेट, आरके पुरम और जनपथ सहित दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार सुबह तेज हवाएं और हल्की बारिश हुई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply