शशि थरूर ने विपक्षी गठबंधन को सुझाया नया नाम, बोले – शायद इसके बाद BJP बंद कर दे नाम बदलने का खेल

Shashi Tharoor Suggests 'BHARAT' As Opposition Bloc Name: केंद्र सरकार ने जब से संसद का विशेष सत्र बुलाया है, तब से राजनीतिक गलियारे में देश का बदले जाने पर वाद-विवाद शुरू हो गया है। इस विवाद बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आज केंद्र सरकार की चुटकी ली और कहा कि, अब ‘इंडिया गठबंधन’कैसे अब अपना नाम बदल भारत कर सकता है। उन्होंनेविपक्षी गुट खुद को "अलायंस फॉर बेटरमेंट, हार्मनी एंड रिस्पॉन्सिबल एडवांसमेंट फॉर टुमारो(BHARAT)"रखने का सुझाव दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि, शायद इसके बाद भारतीय जनता पार्टी इस बाद नाम बदलने का खेल बंद कर दे। अटकले है कि केंद्र सरकार पांच दिवसीय संसद सत्र के दौरान संविधान संशोधन बिल पेश कर सकती है। हालांकि, अभी केंद्र ने विशेष सत्र के एजेंडा को लेकर खुलकर कुछ नहीं बताया है।
कब और क्यों छिड़ा नाम को लेकर विवाद?
थरूर की यह टिप्पणी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा G20 रात्रिभोज के लिए भेजे गए निमंत्रण के बाद आई है, जिसमें उन्होंने अपनी स्थिति को पारंपरिक 'इंडियाके राष्ट्रपति' के बजाय 'भारत के राष्ट्रपति' के रूप में वर्णित किया था।जिस पर मंगलवार को भारी हंगामा हुआ और विपक्ष ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र देश का नाम बदलना की योजना बना रहे हैं।
एक्स पर एक पोस्ट में, श्री थरूर ने कहा, "हम निश्चित रूप से खुद को "Alliance for Betterment, Harmony And Responsible Advancement for Tomorrow (BHARAT)"कह सकते हैं। तब शायद सत्तारूढ़ दल नाम बदलने के इस घृणित खेल को रोक सकता है।" कांग्रेस विपक्षी भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) का एक घटक है।
Leave a Reply