मुंबई मंत्रालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Threat Call To Maharashtra Mumbai Mantralaya: मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्रालय में बम होने की धमकी मिली है। CMसे बात नहीं करने पर मंत्रालय को बम से उड़ाने की यह धमकी दी गई है।
मुंबई पुलिस का कहना है, ''मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल आया था। जब उन्हें CMएकनाथ शिंदे से बात नहीं करने दी गई तो उन्होंने धमकी दी कि मंत्रालय में बम है।मुंबई पुलिस ने ऐतियातन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
मुंबई पुलिस ने बताया कि कॉल अहमदनगर जिले के निवासी बालकृष्ण द्वारा किया गया है। यह पहली बार नहीं है, जब मुंबई मंत्रालय बम से उड़ाने की धमकी मिली हो। 15 दिन पहले भी मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
आतंकवादी हमले की धमकी देने के मामले में एक बुजुर्ग गिरफ्तार
मंत्रालय को आतंकवादी हमले की धमकी देने एक मामले में पुलिस ने 8 अगस्त को एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया था। धमकी देने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस से मिली अधिक जानकारी के मुताबिक मंत्रालय के कंट्रोल रूम को सोमवार रात 10बजे एक धमकी भरा फोन आया था।
इस दौरान एक अज्ञात शख्स ने एक-दो दिन में आतंकी हमले की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस को हाल ही में दो कॉल मिलीं जिनमें मुंबई में बम विस्फोटों की अफवाहें फैलाई गईं। इसके बाद भी मुंबई शहर में धमकियों का दौर जारी है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों, शहर के संवेदनशील स्थानों, राज्य के मंत्रियों, पुलिस अधिकारियों को आतंकवादी हमलों की धमकिया दी गई है।
Leave a Reply