Delhi Flood: घटने लगा यमुना का जलस्तर, DMRC ने मेट्रो से हटाई स्पीड लिमिट
Delhi Flood: राजधानी दिल्ली पर यमुना प्रकोप अब कम होता दिख रहा है, यमुना का पानी धीरे-धीरे शहर से बाहर जा रहा है। वहीं दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने शनिवार को घोषणा की है कि मेट्रो सेवाओं पर पहले लगाया गया गति प्रतिबंध अब हटा दिया गया है।
बता दें कि,इससे पहले यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मेट्रो की स्पीड कम कर दी गई थी। DMRCने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए कहा, “यमुना पर मेट्रो पुल पार करते समय लगाया गया गति प्रतिबंध हटा दिया गया है। सभी ट्रेनें अब सामान्य गति से चल रही हैं।”
चार मेट्रो पुल यमुना बैंक (ब्लू लाइन पर 698.8मीटर), निज़ामुद्दीन (पिंक लाइन पर 602.8मीटर), कालिंदी कुंज (मैजेंटा लाइन पर 574मीटर) और शास्त्री पार्क (रेड लाइन पर 553मीटर) पर हैं।एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 560 मीटर लंबे नए पुल के निर्माण पर काम, कैंटिलीवर निर्माण तकनीक का उपयोग करके बनाया जाने वाला यमुना पर पहला मेट्रो पुल, नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण रोक दिया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply