HIMACHAL NEWS: आपदा की आड़ में आम लोगों की जेब पर सरकार ने डाला बोझ, 3 रुपए महंगा हुआ डीजल
शिमला: प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए हिमाचल सरकार ने अब आम लोगों पर बोझ डालने वाले निर्णय लेने शुरू कर दिए है। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने डीजल पर वेट बड़ा दिया है। जिससे डीजल की कीमत 3 रूपये प्रति लीटर महंगी हो गई है। शिमला में अब डीजल 89.11 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भारी बारिश के कारण आई आपदा से हजारों करोड़ रुपए की क्षति हुई है। इसीलिए सभी लोग आपदा की घड़ी में मदद के लिए आगे आ रहें हैं। विधायकों ने अपनी एक महीने की सैलरी आपदा कोष में दे दी है और अधिकारी व कर्मचारी भी एक दिन का वेतन दे रहे हैं। ऐसे में अब सरकार ने मजबूरी में डीजल पर वेट बढ़ाने का निर्णय लिया है जो चुनावों के वक्त में भाजपा ने 7 रुपए कम कर दिया था। अब सरकार ने वेट को बढ़ाकर 9.96% से 13.9% कर दिया है जो कि उतराखंड और हरियाणा से अभी कम है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश को आपदा से बाहर निकालने में प्रभावी रूप से काम किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक मदद जुटाने के लिए आपदा राहत कोष-2023 का गठन किया है। इसके लिए दो बैंकों में सरकार ने खाते खोले हैं, जिसमें लोग सरकार को आर्थिक मदद कर सकेंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply