Himachal News: सीएम सुक्खू ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- हमें 14 दिन का वनवास दिया हुआ है
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर है। मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो नया यात्रा, राम मंदिर समेत कई मुद्दों पर बात रखी। साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का काम बयानों को तोड़ मोड़ कर पेश करने का है। जो भी अच्छा काम करता है वह उसको तोड़ मरोड़ कर पेश करते हैं।
सीएम सुक्खू ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी की दूसरी यात्रा होगी। जनता के मुद्दों को लेकर यह यात्रा होगी। मणिपुर से लेकर महाराष्ट्र तक यह यात्रा होगी। राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी ने कभी नहीं कहा कि हम नहीं जाएंगे। हम उस बैनर के ताले नहीं जाएंगे। इस तरीके की राजनीति सही नहीं है। उन्होंने कहा कि 22 तारीख को प्राण प्रतिष्ठा है। लेकिन बीजेपी ने अभी हमें 14 दिन का वनवास दिया हुआ है। 14 दिन के बाद जब भी सही होगा हम जाएंगे।
भाजपा पर सुक्खू का पलटवार
सीएम सुक्खू ने कहा कि भगवान राम के दरबार में किसी भी निमंत्रण की जरूरत नहीं होती। राम मर्यादा पुरुषोत्तम राम है। उनके आदर्शों पर चलने की कोशिश सब करते हैं। हम भी घर में पूजा करते हैं। प्रभु राम की रामायण भी हम सब लोग बचपन से देखते आए हैं। पहले एक टीवी होता था जिस पर कई घरों के लोग प्रभु राम को सब बैठ कर देखते थे। रामायण का प्रसारण कांग्रेस के समय में ही हुआ। इस पर राजनीति सही नहीं होती। हर बात को साबित करने की जरूरत नहीं होती। हर व्यक्ति विशेष में राम का निवास है। बीजेपी बातों को तोड़ती मडोड़ती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply