गगनयान मिशन की तैयारियां अतिंम चरण में पहुंचे, ISRO ने बताया मिशन की खास बातें

Gaganyaan Mission:भारत के चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग दुनियाभर ने दिखी। इस मिशन के लिए इसरो की काबिल-ए-तारीफ करनी बनती है। लेकिन इस मिशन के बाद इसरो ने कई और मिशन तैयार किए है जिसमें सूर्य मिशन शामिल है। वहीं अब गगनयान मिशन के परीक्षण के लिए इसरो पूरी तैयार है। इसके लिए उन्होंने इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमें उन्होंने बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गया है।
गगनयान की तैयारियां अंतिम चरण पर
दरअसल ये मिशन इसरो के लिए बहद खास होने वाला है क्योंकि इसका परीक्षण भारत द्वारा अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजने की महत्वकांक्षी योजना का हिस्सा है। वहीं अगर ये सफल हो जाता है तो भारत के नाम अंतरिक्ष में एक और उपलब्धि दर्ज हो जाएंगी। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक एस उन्नीकृष्णन नायर ने बताया कि तैयारियां जोरों से चल रही है। यान प्रणाली के सभी हिस्से श्री हरिकोटा पहुंच गये है। उन्हें जोड़ने का काम जारी है। हम अक्टूबर महीने के अंत में इसे प्रक्षेपित करने के लिए तैयार है।
उन्होंने आगे कहा कि इस क्रू एस्केप सिस्टम के साथ हम उच्च दबाव और ट्रांससोनिक स्थितियों जैसी विभिन्न परिस्थितियों का परीक्षण करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि क्रू एस्केप सिस्टम गगनयान का अहम तत्व है। इस महीने परीक्षण यान टीवी-डी-1 का परीक्षण किया जाएगा जो गगनयान कार्यक्रम के तहत चार परीक्षण मिशन में से एक है इसके बाद दूसरे परीक्षण यानी टीवी-डी-2 औप पहले मानव रहित गगनयान का परीक्षण किया जाएगा।
Leave a Reply