मालती मैरी ने अपने पिता के साथ मनाया पहले FATHER’ DAY, ‘। Love You पापा जोनस’
Father's Day 2023: हर साल 18 जून के दिन को दुनियाभर में फादर्स डे के नाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पापा के प्रति अपनी भावनाओं को शेयर करते है। साथ ही अपने पापा को इस दिन की शुभकामना देते है और पापा को विश करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते है। वहीं इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपने पिताओं को इन दिन की शुभकामनाएं दी। जिसमें से प्रिंयका चोपड़ा की बेटी भी शामिल है।
प्रिंयका चोपड़ा की बेटी का पहला फादर्स डे
बता दें कि प्रिंयका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी का यह पहला फादर्स डे था जिसमें उन्होंने अपने पापा को एक अलग ही अंदाज में अपने पापा को विश किया। दरअसल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर अपने पति निक जोनस और ससुर केविन जोनस के लिए प्यारा सा मैसेज लिखा। इसके साथ ही उन्होंने अपने पापा दिवंगत डॉक्टर अशोक चोपड़ा को भी याद किया।
एक्ट्रेस ने किया अपने पापा को याद
एक तस्वीर में प्रियंका की बेटी मालती मैरी अपने पापा निक की गोद में बैठी हुई हैं। निक बेटी मालती को किताब में कुछ पढ़ाते हुए दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका के ससुर केविन अपनी पोती मालती को गोद में लिए खड़े नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में प्रियंका के मम्मी-पापा एक साथ दिख रहे हैं।
प्रियंका ने लिखा स्वीट मैसेज- प्रियंका ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा- यह आपके सबसे बड़े चैंपियन हैं... जब आप जीतेंगी तो सबसे ज्यादा यही खुश होंगे। आपके आंसू इनका दिल तोड़ देंगे। वह आपको कभी नहीं दिखाएंगे कि उन्हें किसी बात का बुरा लगा है। उनकी खुशी आपकी खुशी है। यह आपके डाडा, डैड या पापा- आप जो बुलाना चाहें-वो हैं।
उन्होंने आगे लिखा I Love You निक जोनस। मेरा होने के लिए शुक्रिया। MM और मैं बहुत लकी हैं। Love You पापा जोनस। आप हमारे लिए हमेशा स्पेशल रहेंगे। हैप्पी फादर्स डे। उन्हें हग करिए अगर आप कर सकते हैं। मिस यू पापा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply