दिल्ली में बंदूक की नोक पर बदमाश ने व्यापारी से लूटे 80 लाख रुपये, बीच बाजार में फायरिंग कर फैलाई दहश्त

Chandni Chowk Robbery: दिल्ली के लाहौरी गेट थाना इलाके में 80लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। ये लूटपाट एक व्यापारी से बंदूक की नोक पर की गई है। ये पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि व्यापारी को लूटने के लिए बदमाश ने पहले फायरिंग की और फिर रुपए से भरा बैग छीन कर भाग गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, लूट की ये घटना लाहौरी गेट थाना इलाके के हवेली हैदर कुली चांदनी चौक की बताई जा रही है। यहां सोमवार शाम करीब 06:15बजे हवेली हैदर कुली में आर.के गुजराती अंगड़िया के कर्मचारी से बंदूक की नोक पर 80लाख रुपए लूटे गए। बदमाश ने पहले व्यापारी का पीछा किया और फिर बंदूक दिखाकर उससे रुपए से भरा बैग छीन कर मौके से फरार हो गया।
लूट का वीडियो आया सामने
बंदूक की नोक पर की गई लूट की पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई है। इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यापारी हवेली हैदर कुली चांदनी चौक में बैग लेकर जा रहा है। उस दौरान एक बदमाश उसका पीछा करते नजर आ रहा है। इसके बाद वह व्यापारी को पिस्टल दिखाकर पहले डराता है। फिर बदमाश रुपए से भरा बैग छीन कर भाग जाता है।
जांच में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ये मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में पुलिस पीड़ित व्यापारी से भी पूछताछ कर रही है।
Leave a Reply