कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sonia Gandhi Hospitalized: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। और उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कांग्रेस नेता को हल्के बुखार के लक्षण बताए जा रहे हैं। वहीं फिलहाल वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं और सेहत स्थिर है।इससे पहले इसी साल मार्च में भी उन्हें बुखार की शिकायत थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।वहीं बाद में ठीक होने के बाद वो घर लौट आईं थीं।
बैठक में हुईं शामिल
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति 31 अगस्त-1 सितंबर को मुंबई में आयोजित विपक्षी गठबंधन भारत की बैठक में थी। वह अपने बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ वहां थीं। शर्मिला की पार्टी के कांग्रेस में विलय की खबरों के बीच हाल ही में उन्होंने वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला से मुलाकात की। इससे पहले वे बंगलूरू में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में भी शामिल हुईं थी।
हो गया था वायरल इंफेक्शन
बताते चलें, सोनिया गांधी कोरोनाकाल के बाद ज्यादा बीमार हुई हैं, इससे पहले तक उनकी सेहत ठीक थी। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी अपनी मां सोनिया से मिलने के लिए अस्पताल गए थे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी सोनिया की तबीयत खराब हो गई थी। उस दौरान सोनिया को वायरल इंफेक्शन हो गया था। तब राहुल यात्रा रोककर एक हफ्ते के लिए मां सोनिया के पास आए थे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply