Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ के कांकेर में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, बोले- हमारी सरकार बनी, सारे वादे पूरे किए

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ के कारकेंर में राहुल गांधी ने एक जनसभा चुनाव को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने काह कि ज देश में खदान, एयरपोर्ट, पोर्ट्स, अडानी जी को दिए जाते हैं। किसान के खिलाफ जो कानून बनाए गए वह कानून अडानी जी की मदद करते हैं। हिमाचल प्रदेश में सेब का पूरा व्यापार अडानी जी के हाथ में है। जम्मू-कश्मीर में भी सेब का पूरा व्यापार अडानी जी के पास है, वे जो भी करते हैं देश के 2-3 बड़े उद्योगपतियों के लिए करते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में खदान, एयरपोर्ट, पोर्ट्स, अडानी जी को दिए जाते हैं। किसान के खिलाफ जो कानून बनाए गए वह कानून अडानी जी की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सेब का पूरा व्यापार अडानी जी के हाथ में है। जम्मू-कश्मीर में भी सेब का पूरा व्यापार अडानी जी के पास है, वे जो भी करते हैं देश के 2-3 बड़े उद्योगपतियों के लिए करते हैं।
हमारी सरकार बनी, सारे वादे पूरे किए- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि बिजली बिल हाफ और किसानों की कर्ज माफी का वादा हमने किया था। तब बीजेपी ने कहा था कि यह सभी वादे पूरे नहीं हो सकती। खुशी से मैं कहा हूं कि जैसे ही हमारी सरकार बनी, सारे वादे पूरे किए। हमने इसे 2 घंटे में कर के दिखा दिया।10 हजार करोड़ रुपये माफ किया।
सरकार चलाने के दो तरीके होते हैं- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार चलाने के दो तरीके होते हैं। एक तरीका कि आप प्रदेश के या देश के सबसे अमीर लोगों को फायदा पहुंचाओ। दूसरा तरीका प्रदेश के सबसे गरीब की मदद करो।
Leave a Reply