नागपुर हिंसा का सरगना फहीम के घर पर चला बुलडोजर, नगर निगम की टीम ने किया जमींदोज

Bulldozar Action On Fahim Khan House: महाराष्ट्र के नागपुर हिंसा का मास्टरामाइंड फहीम खान के घऱ पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। नगर निगम की टीम ने फहीम खान के घर के अवैध हिस्से को जमींदोज कर दिया है। फहीम खान को पहले ही पुलिस कस्टडी में भेजा दिया गया है।
पुलिस की जांच में सामने आया था कि नागपुर हिंसा का की साजिश पहले से रची गई थी। फहीम खाम हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता था। फहीम खाने ने कुछ कट्टरपंथी लोगों को इकट्ठा कर एक सुनियोजित तरीके से दंगा भड़काया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक 60 लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा दंगाईयों पर एफआईआर भी दर्ज की गई है।
नितिन गडकरी के खिलाफ लड़ चुका है चुनाव
फहीम खान अल्पसंख्यक डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर नागपुर सीट से नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जिसमें उसकी हार हुई थी। चुनाव मैदान में उतरने के बाद वह राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय होना चाहता था। नागपुर में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा था। इसी क्रम में उसने लोगों को हिंसा के उकसाया। लोगों को आगजनी-तोड़फोड़ करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने खुलासा किया है नागपुर हिंसा की साजिश पहले ही रची गई थी।
कैसे नागपुर में हुई हिंसा?
दरअसल बीते सोमवार को औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान नागपुर में किसी ने अफवाह फैलाई गई कि एक धर्म विशेष के पवित्र को जला दिया गया है। जिसके बाद दो समुदाय के बीच हिंसा भड़क गई थी। दंगाईयों ने आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने अब तक इस मामले में 60 से ज्यादा दंगाईयों को हिरासत में लिया है। नागपुर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि दंगा का मुख्य आरोपी फहीम खान है।
Leave a Reply