ठाणे से गिरफ्तार हुई बांग्लादेशी एडल्ट फिल्म स्टार आरोही बर्डे, फर्जी पासपोर्ट से जुड़ा है मामला
Arohi Barde Arrested: बांग्लादेशी एडल्ट फिल्म स्टार आरोही बर्डे उर्फ बन्ना शेख को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें मुंबई की ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी इंडियन पासपोर्ट बनवाने के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार में ले लिया है। एडल्ट स्टार पर आरोप है कि वो नकली इंडियन पासपोर्ट बनवाकर इंडिया में रह रही थीं। गिरफ्तारी के बाद से आरोही बर्डे की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।
मामले की जांच करने पर पुलिस ने बताया कि उन्होंने पहले ठाणे की हिल लाइन में पासपोर्ट बनवाने के लिए दिए गए डॉक्यूमेंट्स की जांच की थी। सच सामने आने के बाद एडल्ट स्टार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ IPCकी धारा 420, 465, 468, 479, 34 और 14 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फर्जी इंडियन पासपोर्ट बनवाने का आरोप
आपको बता दें, एक्ट्रेस आरोही बर्डे को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसके बाद अब उन पर आरोप लगा कि उन्होंने फर्जी इंडियन पासपोर्ट बनवाया था। इस फर्जी पासपोर्ट के जरिए वो अपने परिवार के साथ रह रही थीं।
परिवार वालों की तलाश में है पुलिस
इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस एडल्ट स्टार के परिवार के लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस एक्ट्रेस की मां अंजलि राजाराम पाटिल उर्फ रूबी शेख, उसके भाई रविंद्र अरविंद बर्डे उर्फ रियाज शेख की तलाश में जुटी है। आपको बता दें, एडल्ट स्टार आरोही बर्डे उर्फ बन्ना शेख एडल्ट फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने बरखा भाभी, कामिनी रिटर्न्स और वाइफ स्वैप जैसी फिल्मों में काम किया है।
क्या एक्ट्रेस के पिता ने बनवाए फर्जी पासपोर्ट?
इसके अलावा पुलिस एक भारतीय नागरिक अरविंद शामराव बर्डे उर्फ मोनी शेख नाम के शख्स की तलाश भी कर रही है। आरोप है कि अरविंद ने ही सारे फर्जी पासपोर्ट तैयार कराए थे। अरविंद ने खुद को आरोही बर्डे का पिता बताया है। फर्जी पासपोर्ट की जो कॉपी सामने आई है, उसमें भी इसी शख्स का नाम लिखा गया है।
Leave a Reply