ZOOM APP के नए फीचर में ऑनलाइन मीटिंग के साथ होगी अब ये सुविधा...

Zoom App New Features: आज के समय में प्रोफेशनल तरीके से वीडियो कॉलिंग के लिए जूम ऐप्लिकेशन का चलन अधिक हो गया हैं। ये ऐप यूजर्स के लिए अधिक उपयोगी हैं। तो वहीं, अब कंपनी ने इसमें एक और फीचर को शामिल कर दिया हैं। जो वीडियो कॉलिंग के दौरान यूजर्स की मदद करने वाला हैं। कंपनी अपने यूजर्स के लिए जूम नोट्स फीचर को लॉन्च करने जा रही हैं। इस फीचर की मदद से वीडियो कॉलिंग के दौरान यूजर्स नोट्स बना पाएंगे।
जूम ऐप एक वीडियो कॉलिंग की एक ऐप्लिकेशन हैं। इसका प्रयोग कोरोना के समय में अधिक बढ़ गया था। स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों से लेकर ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए अधिक उपयोगी हो गई थी। ज्यादातर प्रोफेशन वर्चुअल मीटिंग के लिए इसका प्रयोग करते है। अभी तक यूजर्स के लिए नोट्स बनाने की सुविधा नहीं थी। अगर किसी को नोट्स बनाने होते थे। तो कॉपी पेन लेकर साथ में बैठते थे। लेकिन, अब यह समस्या दूर होने वाली है।
ZOOM ऐप में आया नया फीचर
दरअसल, जूम ऐप में अब नोट्स बनाने का फीचर मिलने वाला है। इसकी मदद से यूजर्स वीडियो कॉलिंग के दौरान ही नोट्स तैयार कर सकेंगे। इस नए फीचर में यूजर्स को टेक्स्ट डॉक्यूटमेंट बनाने, उसे सेव करने या फिर उसे शेयर करने का ऑप्शन भी मिलेगा। इस नए फीचर से क्रिएट गए डॉक्यूमेंट को बाद में एडिट करने की भी सुविधा होगी। जूम में इस फीचर के आने से थर्ड ऐप की जरूरत खत्म हो जाएगी।
यूजर्स 3 तरीकों से नोट्स का इस्तेमाल करते
जूम नोट्स को यूजर तीन तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। मीटिंग से पहले, मीटिंग के साथ और मीटिंग के बाद। यूजर मीटिंग से पहले नोट्स क्रिएट करके बाद में दूसरे के साथ उसे शेयर कर सकते हैं। साथ ही मीटिंग के शुरू होने के बाद यानी मीटिंग के बीच में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। मीटिंग खत्म होने के बाद भी जूम नोट्स बनाकर दूसरे यूजर्स के साथ शेयर कर सकते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply