PM France Visit: भारत और फ्रांस ने मिलाया हाथ, साथ मिल कर बनाएंगे लड़ाकू विमान का इंजन
PM France Visit: PM नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के बीच शुक्रवार को हुई बातचीत के बाद, दोनों देशों ने लड़ाकू जेट और हेलीकॉप्टर इंजन के संयुक्त विकास और भारतीय नौसेना के लिए 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बियों के निर्माण सहित कई रक्षा परियोजनाओं की घोषणा की है। हालाँकि, इस दौरान भारत द्वारा फ्रांस से 26 नौसैनिक वेरिएंट राफेल लड़ाकू विमान की खरीद पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों देशों ने उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकी के संयुक्त विकास और उत्पादन में सहयोग करने की भी प्रतिबद्धता जताई। गौरतलब है कि इस फैसले को भारत और फ्रांस के बीच बढ़ते द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के प्रतिबिंब के रूप में देखा जा रहा है।
वहीं, एक दस्तावेज में 36 राफेल जेट की समय पर डिलीवरी का जिक्र है, जिसे भारत ने वायुसेना के लिए फ्रांस से खरीदा था। इसमें कहा गया है कि दोनों पक्ष P-75 कार्यक्रम के तहत 3अतिरिक्त पनडुब्बियों के निर्माण के लिए भारत सरकार की कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (Mazagon Dock Ltd.)और फ्रांस के नेवल ग्रुप के बीच समझौते का स्वागत करते हैं।
उन्नत वैमानिकी प्रौद्योगिकी में सहयोग
इसमें कहा गया कि भविष्य में भारत और फ्रांस लड़ाकू विमान इंजनों के संयुक्त विकास का समर्थन करते हुए उन्नत वैमानिकी प्रौद्योगिकी में भी सहयोग करेंगे। इसके लिए सफरान और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के बीच इसी साल 1रोडमैप तैयार किया जाएगा।
प्लास्टिक प्रदूषण रोकने की प्रतिबद्धता
इसके अलावा, दोनों देशों ने एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक उत्पादों से होने वाले प्रदूषण को खत्म करने की प्रतिबद्धता जताई और कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण एक वैश्विक पर्यावरणीय मुद्दा बन गया है, जिसे तत्काल संबोधित किया जाना चाहिए। इसका इको-सिस्टम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।दोनों देशों ने कहा कि एकल उपयोग वाले प्लास्टिक उत्पादों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त किया जाना चाहिए और उनके स्थान पर पुन: प्रयोज्य प्लास्टिक उत्पादों को लाया जाना चाहिए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply