क्या होता है यम नियम? जिसका पीएम मोदी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले करेंगे पालन
                
Ram Mandir: 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है जिसको लेकर तैयारियां तेज हैं। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी मुख्य यजमान होंगे। पीएम मोदी ने यम के नियमों का पालन भी शुरू कर दिया है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि आखिर ये यम नियम क्या होता है।
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, अनुष्ठाम में जिन यम नियमों का पालन करना होता है, उसमें नियमित रूप से स्नान करना होता है। इसके साथ ही, बाहरी भोजन और ध्रुमपान के सेवन की मनाही होती है। क्रोध, अंहकार और मद से मुक्त होकर कर मन को विचलित होने से दूरी बनानी होती है। वहीं, अगर किसी तरह के सच बोलने पर कठिनाइयों का सामना करना पड़े, तो उस समय मौन रहना रहना होता है।
इन बातों का रखें खास ख्याल
इसके साथ ही, जातक को आचार्य और ब्राह्मणों से झगड़ा और कटु वचन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वहीं, अगर पुरुष है, तो वे सिला हुआ धोती वस्त्र नहीं पहन सकते हैं, वहीं महिलाएं लहंगा और चोली जैसे वस्त्र ही पहन सकती हैं।
यही नहीं यम नियम के दौरान जातकों को भोजन में हल्दी, सरसों, उड़द, मूली, बैंगन, लहसुन, प्याज,मदिरा, अंडा, मास, तेल से बने पदार्थ चना, चावल, राई, भुजिया, गुड़ आदि वर्जित होता है। साथ ही साथ खाने की चीजे भगवान को भोग लगाने के बाद ही खाई जा सकती हैं। यही नहीं, दोपहर में सबसे पहले ब्राह्मण को भोजन कराने के बाद ही खुद भोजन ग्रहण कर सकते हैं। खटिया पर सोना और बैठने की मनाही होती है। आसन के लिए कंबल का प्रयोग किया जाता है।
विशेष अनुष्ठान पर पीएम मोदी
बता दें कि पीएम मोदी ने कहा था कि आध्यात्मिक यात्रा की कुछ तपस्वी आत्माओं और महापुरुषों से मुझे जो मार्गदर्शन मिला है। उन्होंने जो यम-नियम सुझाए हैं, उसके अनुसार मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं। इस पवित्र अवसर पर मैं परमात्मा के श्रीचरणों में प्रार्थना करता हूं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Leave a Reply