WEATHER UPDATE: हिमाचल में भारी बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा में बढ़ेगी ठंड, जानें अपने शहर का मौसम
                
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप जारी है। वहीं आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे है। इसके साथ शीत लहर के कारण दिल्ली में ठिठुरन बढ़ गई है। साथ ही अगले दिन तीन तक शीतलहर से राहत मिलने वाली नहीं है। विभाग के अनुसार,ठंडी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम डिग्री 5डिग्री दर्ज किया गया।
इन दिनों राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में यूपी, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में आने वाले दिनों में शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ने की संभावना जताई गई है। साथ ही मौसम विभाग ने पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों के लिए ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग ने अनुसार, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना बता रहा है। जनवरी में शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है, 16-17 जनवरी को चंबा, किन्नौर, लाहौल स्पीति और शिमला जैसे ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय में छिटपुट बारिश और बर्फबारी संभव है।
तमिलनाडू ने भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं दक्षिण भारत के तमिलनाडु में लगातार बारिश होने की संभावना जताई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Leave a Reply