Priyanka Gandhi in Bachhwara: ‘ये सिर्फ वोट नहीं, आपके अधिकार काटे गए हैं’ बेगूसराय में बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी
                
Priyanka Gandhi in Bachhwara: बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती बहुत खूबसूरत और पवित्र है। इसी धरती से महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन शुरू किया। ये राजा जनक जी की तपो भूमि है, माता मंगला देवी जी, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर', बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की धरती है। इस धरती को मेरा नमन है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार की धरती ने देश को बहुत कुछ दिया है। इस धरती ने देश को आजादी दी, तरक्की दी, बड़े-बड़े नेता, बड़े अधिकारी, महान लेखक और कवि दिए। लेकिन आज बिहार की दशा देखकर हर देशवासी के मन में सवाल आता है कि इतनी महान धरती का विकास क्यों नहीं हो रहा है?उन्होंने कहा कि यह 'डबल इंजन' की सरकार नहीं है, ये 'सिंगल इंजन' की सरकार है। सब कुछ केंद्र से चलता है। नीतीश कुमार का कोई आदर नहीं है, उनकी कोई सुनवाई नहीं है।
BJP और नरेंद्र मोदी ने इसी को कमजोर करने का काम किया है- प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी ने बिहार की धरती से जो लड़ाई शुरू की, वो हमारे संविधान की लड़ाई है। संविधान ने आपको शक्ति दी, आत्मविश्वास दिया। इसने आपको सबसे बड़ा अधिकार दिया है-'वोट'।इसका मतलब है कि आप सरकार चुनने के लिए वोट देते हैं, इस देश के नागरिक हैं, जिससे आपको सारी सरकारी सुविधाएं मिलती हैं। BJP और नरेंद्र मोदी ने इसी को कमजोर करने का काम किया है।
ये सिर्फ वोट नहीं, आपके अधिकार काटे गए हैं- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार में 20 साल से NDA की सरकार है, जिसने आपके अधिकारों को कमजोर कर दिया है। आपको समानता की नजरों से नहीं देखा गया। आपके वोट को खतरे में डाला गया। आपको बांटने की राजनीति की गई। आपका ध्यान भटकाने के लिए अलग-अलग मुद्दे उठाए गए। हाल ही में सरकार ने बिहार में SIR करवाया और आपके 65 लाख से ज्यादा वोट काट दिए गए। ये सिर्फ वोट नहीं, आपके अधिकार काटे गए हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Leave a Reply