टीम इंडिया का क्या है मुंबई से कनेक्शन, वर्ल्ड कप के लिए 2 तारीख ही क्यों है खास?
Indian Womens Cricket Team: वनडे विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत हासिल कर देश की शान बढ़ाई। भारतीय पुरुष टीम पहले भी विश्व कप में जीत हासिल कर चुकी है, महिला टीम की ये सफलता पहली बार मिली है। इस बार भारत में ही विश्व कप आयोजन किया गया। इसलिए टीम इंडिया को इस खिताब का दावेदार मान लिया गया था। आखिर में भारतीय टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया, उसने उन्हें चैंपियन बना ही दिया। इस बीच भारत की इस जीत से मुंबई का भी गहरा कनेक्शन सामने आया है। इतना ही नहीं, भारतीय टीम के लिए 2 तारीख को भी खास है कहा जा रहा है। आइए जानते हैं कि इसकी वजह क्या है।
बन गया जीत का माहौल
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार, 2 नवंबर को इतिहास रच दिया। रात करीब 12 बजे भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर अपनी जीत दर्ज की। इसी के साथ पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। भारी संख्या में लोग मुकाबला अपनी टीवी पर देख रहे थे, उन्होंने जीत के बाद जमकर पटाखे फोड़े और महिला टीम की जीत का जश्न मनाया।
क्यों है खास ये तारीख?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वनडे विश्व का फाइनल नवंबर को खेला गया, जिसे भारत ने जीतने में सफलता हासिल की। बात अगर साल 2011 के वनडे विश्व कप फाइनल की करें तो ये मैच अप्रैल में हुआ था, लेकिन तारीख 2 ही थी। यानी भारतीय टीम ने दो तारीख को अब दो विश्व कप के खिताब अपने नाम कर लिए हैं, जिसके बाद इस तारीख को खास माना जा रहा है।
क्या है मुंबई से कनेक्शन
वहीं, इससे पहले जब भारतीय टीम ने साल 2011 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था, तब भी फाइनल मैच मुंबई में ही खेला गया था। साल 2011 के फाइनल में जब भारत और श्रीलंका की टीमें आमने सामने थीं और भारत ने फाइनल जीता। उस समय मैदान वानखेड़े स्टेडियम था, इस बार ये डीवाई पाटिल है, लेकिन दोनों स्टेडियम मुंबई में ही हैं। यानी मुंबई में भारत ने अब दो वनडे विश्व कप जीतने में कामयाब हुई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply