बॉलीवुड में फिर दौड़ी शोक की लहर, पंकज त्रिपाठी की मां का हुआ निधन
Pankaj Tripathi Mother Death: बॉलीवुड में एक बार फिर मातम छा गया। एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां हेमवती देवी का निधन हो गया, जिसके बाद से एक्टर काफी दुखी हुए। उनका देहांत बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड स्थित परिवार के पुश्तैनी घर में हुआ। वे 89 वर्ष की थीं और कुछ समय से उनका स्वास्थ्य खराब था। त्रिपाठी परिवार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, श्रीमती हेमवती देवी ने अपने परिवारजनों के बीच अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी, जो अपनी सादगी और पारिवारिक मूल्यों के लिए जाने जाते हैं, अपनी मां के अंतिम समय में उनके साथ थे।
परिवार ने जताया संवेदना
परिवार ने बयान में कहा कि हमें ये बताते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि पंकज त्रिपाठी की प्रिय माता, श्रीमती हेमवती देवी का शांतिपूर्वक स्वर्गवास हो गया है। परिवार के गृह नगर बेलसंड, गोपालगंज में हुआ। वे 89 वर्ष की थीं और कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने अपने परिवारजनों के बीच नींद में ही शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली. पंकज त्रिपाठी उनके पास ही थे।
परिवार ने किया अनुरोध
पंकज की मां का अंतिम संस्कार शनिवार को बेलसंड में किया गया, जिसमें केवल करीबी परिजन, रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए। परिवार ने इस कठिन समय में सभी से प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध किया है। बयान में आगे कहा गया कि त्रिपाठी परिवार इस गहरे दुख से गुजर रहा है और सभी से निवेदन करता है कि श्रीमती हेमवती देवी को अपनी प्रार्थनाओं और यादों में रखें। परिवार ये भी अनुरोध करता है कि मीडिया और शुभचिंतक इस समय उनकी निजता का सम्मान करें और उन्हें शांति से शोक मनाने दें।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply