Weather Update: अगले 3 दिनों तक कई राज्यों में बारिश, मौसम विभाग ने घने कोहरे का जारी किया अलर्ट
Weather Update: जैसे-जैसे दिसंबर का महीना आगे बढ़ रहा है उसी के साथ देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिला है।जिसके बाद सर्दी और ज्यादा बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में भी सर्दी का एहसास होने लगा है। वहीं बीते दिन यानी 11 दिसंबर दिल्लीवासियों के लिए सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं मौसम विभाग ने 15 दिसंबर तक उत्तर भारत के तापमान में और गिरावट होने की बात कहीं है।
तीन दिन में जबरदस्त ठंड का अलर्ट
भारत मौसम विभाग ने सर्दी के साथ-साथ बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। केरल और माहे में छिटपुट गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। इसने 12दिसंबर को सिक्किम और 13दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी भविष्यवाणी की है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने 12और 13दिसंबर को पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में और 12-14दिसंबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में सोमवार को सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। विभाग के मुताबिक न्यूनतम पारा 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। राजधानी में पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस और रविवार को 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply