शादी वाले घरों की बल्ले-बल्ले! सस्ता हुआ सोने का दाम, 4 नवंबर से कुछ इस तरह होंगे आपके शहर के गोल्ड रेट
                
GOLD RATE: घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 4नवंबर को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड वायदा 1,20,802रुपए (प्रति 10ग्राम) पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,21,409रुपए पर बंद हुआ था। सुबह 9:55बजे सोना 1,20,760रुपए पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 650रुपए कम है। शुरुआती कारोबार में सोना 1,20,970रुपए के हाई लेवल तक पहुंचा। वहीं, चांदी में भी गिरावट देखी गई और यह खबर लिखे जाने तक 1,47,131रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। दिन की शुरुआत में चांदी 1,46,466रुपए पर खुली थी, जिससे लगभग 630रुपए की कमी दर्ज हुई।
शहरों में सोने के दाम
दिल्ली में 24कैरेट सोना 1,22,510रुपए, 22कैरेट 1,12,400रुपए और 18कैरेट 91,990रुपए प्रति 10ग्राम पर मिल रहा है। मुंबई में 24कैरेट 1,22,460रुपए, 22कैरेट 1,12,250रुपए और 18कैरेट 91,840रुपए दर्ज किए गए। चेन्नई में 24कैरेट 1,22,730रुपए, 22कैरेट 1,12,500रुपए और 18कैरेट 93,900रुपए है। कोलकाता में 24कैरेट 1,22,460रुपए, 22कैरेट 1,12,250रुपए और 18कैरेट 91,840रुपए पर कारोबार हो रहा है। अहमदाबाद में 24कैरेट 1,22,510रुपए, 22कैरेट 1,12,300रुपए और 18कैरेट 91,890रुपए, जबकि लखनऊ में 24कैरेट 1,22,510रुपए, 22कैरेट 1,12,400रुपए और 18कैरेट 91,990रुपए मिल रहे हैं।
शादियों और निवेश में सोने की भूमिका
नवंबर में शादियों का सीजन शुरू होने से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट से खरीदारों को राहत मिली है। भारत में शादी और प्रमुख अवसरों पर सोने और चांदी की खरीदारी का पुराना रिवाज रहा है। निवेशकों के लिए भी सोना हमेशा से सुरक्षित विकल्प माना जाता है। गिरती कीमतों का लाभ उठाकर लोग अपने निवेश या ज्वेलरी की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही, शादियों के बढ़ते मांग के साथ सोने और चांदी की खरीदारी में फिर तेजी आने की संभावना भी बनी हुई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Leave a Reply