Weather Update 2023: आज इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें अपने शहर का हाल

Weather Update: देश के कई इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। साथ ही तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। वहीं आने वाले दिनों मे भी मौसम सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक,दिल्ली-NCR समेत में बादल छाए रहेंगे।
देश की राजधानी दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे तो वहीं उत्तर प्रदेश में बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24घंटों में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभावना है।
इन राज्यों में होगी हल्की बारिश
साथ ही पूर्वोत्तर भारत, गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी गुजरात के कुछ हिस्सों, आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप, पंजाब, हरियाणा, और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की मध्यम से लेकर भारी बारिश होगी। इसके साथ ही आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
मध्य प्रदेश में होगी बारिश
29 सितंबर को मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम अपना रुख बदलेगा और इसके चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में फिर से तेज बारिश हो सकती है। बता दें कि आने वाले 29सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply