NOIDA ACCIDENT DEATH: यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, तीन घायल

NOIDA ACCIDENT DEATH: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो प्वाइंट से 25 किलोमीटर पर एक वैन में तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से मारी टक्कर। अनियंत्रित होकर वैन पलट गई। इस हादसे में वैन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे से की सूचना मिलेत ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, वैन में सवार होकर सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। तभी ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार वाहन ने वैन को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही 3 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया।
कार के परखच्चे तक उड़ गए
यह हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे तक उड़ गए। गाड़ी पूरी तरह से डैमेज हो गई। जबकि कार सवार लोगों के शरीर के चिथड़े उड़ गए। गाड़ी और उसके आस-पास उनके शरीर के टुकड़े बिखरे मिले हैं। जबकि घायलों को भी गंभीर चोट आई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है।
Leave a Reply