शाहरूख खान की एक्ट्रेस गायत्री की कार का हुआ एक्सीडेंट, एक दंपती की मौत
                
Entertainment: शाहरूख खान की स्वदेश एक्ट्रेस को लकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि एक्ट्रेस की कार एक हादसे का शिकार हो गई है। हालांकि इस हादसे में एक्ट्रेस और उनके पति को कोई चोट नहीं लगी है लेकिन इस हादसे में एक दंपति की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शवो को अस्पताल में ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार, स्वेदश से डेब्यू करने वाली गायत्री की कार हादसे का शिकार हो गई है। हालांकि इस हादसे में एक्ट्रेस और उनके पति को मामूली चोटें आई है। लेकिन एक स्विस दंपती की मौत हो गई है। सूचना मिलकर मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस और उनके पति लग्जरी गाड़ियों के साथ रेस कर रहे थे।
इटली में हादसे का शिकार हुई एक्ट्रेस
हादसा इटली के सार्डिनिया के एक इलाके में हुआ है। हादसे के समय कार मे एक्ट्रेस और उसका पति मौजदू था। उनकी कार के आगे-पीछे कई अन्य लग्जरी गाड़ियां भी चल रही थी। इस दौरान आगे चल रही एक मिनी ट्रक को ओवरटेक करते समय उनकी गाड़ी ने फरारी को टक्कर मार दी। जो साथ चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर से मिली ट्रक पलट गया और फरारी मे आग लग गई।
हादसे में एक दंपती की मौत
मृतकों की पहचान स्विट्जरलैंड की 63 वर्षीय मेलिया क्रौटली और 67 वर्षीय मार्कस क्रौटली के रूप में हुई है। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हम यहां दुर्घटना का शिकार हो गए है। भगवान की कृपा से हम दोनों ठीक है। इस हादसे की वीडियो भी सामने आ रही है। जिसमे साफतौर पर इस हादसे की शिकार कार दिखी दे रही है।
बता दें कि गायत्री जोशी में 2004 में फिल्म स्वदेस से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उन्होंने शाहरूख के साथ मुख्य भुमिका निभाई थी। नकी एक्टिंग की जमकर तारीफ भी की गई थी। पर उनके बाद उन्होंने ऑबेरॉय कंस्ट्रक्शन के मैनेजिंग डयरेक्टर विकास से शादी कर ली थी और फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Leave a Reply