सुरभि और करण ने सात जन्मों के लिए एक-दूसरे का थामा हाथ, जयपुर में लिए फेरे
Surbhi -Karan Wedding: टीवी सीरियल की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि चंदना और करण शर्मा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की ग्रैंड इंडियन वेडिंग 2 मार्च शनिवार को जयपुर में हुई है। दोनों स्टार्स ने धूमधाम से अपनी शादी रचाई। सुरभि चंदना और करण शर्मा की शादी के तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस श्रेनु पारिख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग की झलकियां फैंस को दिखाई हैं। फैस इन तस्वीरें और वीडियोज को देखकर काफी खुश हैं।
सुरभि- करण का वेडिंग लुक
एक्ट्रेस ने अपनी शादी के दौरान सिल्वर कलर का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने लाइट ब्लू और बेबी पिंक कलर की चुन्नी कैरी की थी। वहीं करण शर्मा ने मैचिंग सिल्वर कलर की शेरवानी में कमाल लग रहे थे। दुल्हन सुरभि चंदना ने ब्राइडल लुक को हैवी जूलरी के जरिए लुक को कंप्लीट किया था। वरमाला की बात करें तो सिल्वर, पिंक और व्हाइट फूलों से मिलकर बना था। सुरभि चंदना और करण शर्मा की शादी के फोटोज फैंस का दिल जीत रही हैं। इसके साथ फैंस दोनों पर खुब प्यार बरसा रही हैं।
14 सालों से कर रहे थे डेट
सुरभि चंदना और करण शर्मा एक दूसरे को लगभग 14 सालों से डेट कर रहे थे। लेकिन कभी भी कपल स्टार ने कभी अपने रिश्ते की जिक्र नहीं किया। दोनों ने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। धीरे-धीरे इस स्टार कपल ने अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया। अब दोनों सितारे शादी के बंधन में बंध चुके है। दोनों की शादी से करीबी दोस्त और रिश्तेदार बेहद खुश नजर आए। एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने टीवी सीरियल 'इश्कबाज' से भारी लोकप्रियता हासिल की थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply