कांग्रेस शासित राज्यों में होगी जातिगत जनगणना, राहुल गांधी ने किया ऐलान
नई दिल्ली: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की 4 घंटे तक जातिगत जनगणना पर चर्चा हुई। कांग्रेस की कार्य समिति ने एक निर्णय लिया है, हमारे मुख्यमंत्रियों ने भी निर्णय लिया है कि वे भी अपने राज्यों में जातिगत जनगणना को आगे बढ़ाएंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने हमारी जो सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली कार्य समिति ने निर्णय लिया है कि हम जातिगत जनगणना करवाएंगे और भाजपा को इसे करवाने पर भी ज़ोर डालेंगे और अगर वे नहीं करते हैं तो उन्हें पीछे हट जाना चाहिए क्योंकि देश जातिगत जनगणना चाहता है। INDIA गठबंधन इसका समर्थन करेगी।
आज दो हिंदुस्तान बन रहे हैं एक अडाणी जी वाला और दूसरा सबका
राहुल गांधी ने कहा कि आज दो हिंदुस्तान बन रहे हैं एक अडाणी जी वाला और दूसरा सबका। जातिगत जनगणना साफ दिखाएगा कि हिंदुस्तान में कितने और कौन लोग हैं, हमें यह पता लग जाएगा कि कितने लोग हैं और धन किसके हाथ में हैं। शायद इसमें हमारी भी ग़लती है जो कि हमने पहले नहीं की लेकिन हम उसे पूरा करके दिखाएंगे।
INDIA गठबंधन इसका समर्थन करेगी- राहुल गांधी
सांसद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने हमारी जो सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली कार्य समिति ने निर्णय लिया है कि हम जातिगत जनगणना करवाएंगे और भाजपा को इसे करवाने पर भी ज़ोर डालेंगे और अगर वे नहीं करते हैं। तो उन्हें पीछे हट जाना चाहिए क्योंकि देश जातिगत जनगणना चाहता है। INDIA गठबंधन इसका समर्थन करेगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply