अराजकता फैलाना…विदेशी फंडिंग कनेक्शन..., संसद कांड में दिल्ली पुलिस ने अदालत में किए बड़े खुलासे
                
Lapse In Security Of Parliament:संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक के मामले में दिल्ली पुलिस लगातार जांच कर रही है। पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक इस घटना का मास्टरमाइंड भी है। घटना के मास्टरमाइंड ललित झा ने खुद पुलिस स्टेशन में जाकर सरेंडर किया था। वहीं पुलिस ने कोर्ट में ललित झा को पेश किया था जिसमें बाद कोर्ट ने 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
घटना के मास्टरमाउइंड को 7 दिन की हिरासत में भेजा
दरअसल दिल्ली पुलिस ने ललित झा से पूछताछ करने के लिए समय मांगा था जिसके बाद कोर्ट ने 7 की हिरासत में भिजा। साथ ही पुलिस ने कोर्ट के साथ कहा कि पीछे ललित झा और उसके साथी सरकार से अपनी मांगें पूरी करवाना चाहते थे। साथ ही वह देश में अराजकता पैदा करना चाहते थे। पुलिस ने बताया कि पुलिस इस घटना के पीछे आरोपियों के असली मकसद और उनके किसी दूसरे दुश्मन देश के साथ-साथ आतंकी संगठनों से कनेक्शन के एंगल पर भी जांच कर रही है।
पुलिस ने अपनी सारी जांच कोर्ट के सामने पेश की
दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमले के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए गहन और विस्तृत जांच की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि सबूत जुटाने के लिए कई राज्यों में जाना पड़ेगा। साजिश में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन भी बरामद करने हैं।
क्राइम सीन दोबारा बनाने की इजाजत की मांग
दिल्ली पुलिस 13 दिसंबर की घटना को दोबारा बनाने के लिए संसद से अनुमति मांग सकती है, जिसमें दो आरोपी दर्शक दीर्घा से लोकसभा चैंबर में कूद गए थे। एक आरोपी एक बेंच से दूसरे बेंच पर कूदकर आगे बढ़ रहा था, जबकि दूसरा युवक तेजी से सीट की ओर बढ़ रहा था। इन आरोपियों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी के रूप में हुई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Leave a Reply