Mann Ki Baat: 26/11 हमले पर बोले पीएम मोदी, कहा- आज के ही दिन देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ था
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात कार्यक्रम’ के 107वें एपिसोडको संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ था। ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उभरे और अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं। मुंबई हमले में अपना जीवन गवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। इस हमले में हमारे जो जांबाज वीरगति को प्राप्त हुए, देश उन्हें आज याद कर रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज 26नवंबर को हम कभी भी भूल नहीं सकते हैं।आतंकियों ने मुंबई को, पूरे देश को थर्रा कर रख दिया था, लेकिन ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और अब पूर हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं। मुंबई हमले में अपना जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 26 नवंबर को आज का ये दिन, एक और वजह से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।1949, आज के ही दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। उन्होंने कहा कि मैं सभी देशवासियों को संविधान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं और हम सब मिलकर के नागरिकों के कर्तव्यों को प्राथमिकता देते हुए विकसित भारत के संकल्प को जरूर पूरा करेंगे।
Emergency के दौरान की गई गलतियों को सुधारा गया था- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि समय, परिस्थिति, देश की आवश्यकता को देखते हुए अलग-अलग सरकारों ने अलग-अलग समय पर संशोधन किए। लेकिन ये भी दुर्भाग्य रहा कि संविधान का पहला संशोधन, Freedom of Speech और Freedom of Expression के अधिकारों में कटौती करने के लिए हुआ था। वहीं संविधान के 44 वें संशोधन के माध्यम से, Emergency के दौरान की गई गलतियों को सुधारा गया था।
महिलाओं को संविधान से Voting का अधिकार दिया- पीएम मोदी
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि यह भी बहुत प्रेरक है कि संविधान सभा के कुछ सदस्य मनोनीत किए गए थे, जिनमें से 15 महिलाएं थी। ऐसी ही एक सदस्य हंसा मेहता जी ने महिलाओं के अधिकार और न्याय की आवाज बुलंद की थी। उस दौर में भारत उन कुछ देशों में था, जहां महिलाओं को संविधान से Voting का अधिकार दिया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply