Dev Diwali 2023: मां लक्ष्मी को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो करें ये आसान उपाय, घर में आएगी सुख-शांति
Dev Diwali upay: देव दिवाली हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के दिन मनाई जाती है। इस बार 26 यानी आज देशभर में देव दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। माना जाता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णू और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसे करने से भगवान अति प्रसन्न होते है।
दरअसल मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लेकर पृथ्वी को प्रलय से बचाया था और इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध भी किया था. इसी खुशी में देवताओं ने इसी दिन दिवाली मनाई थी। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन सभी देवी-देवता पृथ्वी पर विचरण करने आते हैं। इस दिन कुछ उपाय करने से घर की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। आइए हम आपको उनके बारे में बताते हैं.
दिवाली के दिन करें ये उपाय देव
कथा सुनें:सबसे पहले इस दिन कथा सुनी जाती है। कहा जाता है कि इससे जीवन से परेशानियां दूर हो जाती हैं। मान्यता है कि देव दिवाली के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा कहने या करवाने से सभी कष्टों का नाश होता है और जीवन में खुशियां आती हैं.
दीपक जलाएं:इस दिन आटे का दीपक बनाएं, उसमें घी और 7 लौंग डालकर दीपक जलाएं. मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर से दरिद्रता दूर हो जाती है।
दीपदान करें:इस दिन दीपदान करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि देव दीपावली के दिन नदी तट पर जाकर दीपदान करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन की परेशानियां खत्म हो जाती हैं।
तुलसी की पूजा करें:देव दिवाली के दिन तुलसी के पौधे की पूजा करना शुभ माना जाता है। तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है और तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसलिए तुलसी की पूजा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply