Nuh Violence: CM मनोहर लाल ने की समीक्षा बैठक, किया मुआवजे का ऐलान
CM Manohar Lal Khatter on Nuh Violence: हरियाणा में सोमवार को हुई हिंसा की बाद राज्य का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नूंह की स्थिति पर बैठक की है। बैठक में मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री डी एस ढेसी और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल मौजूद थे। इनके अलावा, पुलिस महानिदेशक श्री पीके अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी श्री आलोक मित्तल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
वहीं इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि नूंह में जो कुछ भी घटना,हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि घटना का पता लगते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासन को तुरंत भेजा गया। सीएम के कहा कि एक सामाजिक यात्रा जो हर वर्ष निकलती है जिसके ऊपर कुछ लोगों ने आक्रमण किया। पुलिस को भी निशाना बनाया गया। सुनियोजित और षडयंत्र पूर्ण तरीके से यात्रा को भंग किया गया। सीएम के मुताबिक यह बड़ी साजिश की तरफ इशारा करती है।सीएम के मुताबिक किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा सभी नागरिकों से अपील कि शांति बहाली के लिए आगे आएं। इससे पहले भी हरियाणा के सीएम ने राज्य में शांति बनाने की अपील की थी।
मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में नूहं क्षेत्र से बाहर के शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। अब तक 44 एफआईआर दर्ज की गईं तथा 70 लोगों को नामजद कर हिरासत में लिया गया है। छानबीन के बाद जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी, किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक 5 लोगों की मृत्यु हुई है, जिनमें 2 पुलिसकर्मी शामिल हैं। जिनका जान-माल का नुकसान हुआ है, उन लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।सीएम ने कहा एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लागू किया गया है और कुछ जिलों में धारा-144 लगाई गई है। सारी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply