NEET Paper Leak 2024: 35 छात्रों को रटवाए उत्तर, गिरफ्तार चिंटू कुमार का बड़ा खुलासा

NEET Paper Leak 2024: NEET पेपर लीकके मामले में सरकार एक्शन मोड में है। हाल ही में इस मामले में संजीव मुखिया गैंग से जुड़े चिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया था। अब चिंटू ने बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई के सामने कई बड़े और चौंकाने खुलासे किए हैं। इसके साथ ही उसने उन लोगों के नाम भी बताए हैं जो नीट सेटिंग में शामिल थे।
चिंटू ने खुलासा किया कि पटना के खेमनी चक के लर्ड एंड प्ले स्कूल में करीब 35 छात्रों को प्रश्न पत्र और उत्तर रटवाने के लिए वाई फाई प्रिंटर के जरिए 10-12कॉपियां प्रिंट की गई थीं। रॉकी के जरिए पहले बायोलॉजी का प्रश्न- पत्र और उत्तर आया था। फिर फिजिक्स और फिर अंत में केमेस्ट्री का आया था। मुख्य मास्टरमाइंड का सीधा संपर्क रॉकी से था। रॉकी की जिम्मेदारी चिंटू के जरिए बिहार में प्रश्न पत्र सप्लाई कराने की थी।
5 मोबाइल फोन और सिम खरीदे
रॉकी फिलहाल रांची में चुटिया थाना क्षेत्र के कडरू रोड में एक रेस्टोरेंट चलाता है। रॉकी की तलाश जारी है। इसी के सिलसिले में झारखंड के रांची हजारीबाग सहित कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी हुई था। इसके साथ ही चिंटू ने संजीव मुखिया गैंग के कुछ लोगों को भी नीट का पेपर दिया था जिससे सेटिंग करके ये लोग पैसा कमा सकें। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई के सामने ये भी खुलासा हुआ कि चिंटू ने 5 मोबाइल फोन और और अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड फर्जी डॉक्यूमेंट्स के आधार पर खरीदे थे। फिर इन्हीं नंबरों से वो अपने क्लाइंट नीतीश कुमार और अमित आनंद के साथ साथ अन्य से बात कर रहा था। लेकिन जब सिकंदर और बाकी पकड़े गए तो उसने सिम तोड़कर NIT घाट पर फेंक दिया था।
CBI को दी सौंपी जांच
दूसरी तरफ, शिक्षा मंत्रालय ने अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया है। सीबीआई ने शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर नया केस दर्ज किया है। अब जांच एजेंसी राज्यों में अलग अलग दर्ज एफआईआर को टेकओवर करेगी। जो राज्यों से आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं उनकी भी कस्टडी ली जाएगी। रविवार को जांच के लिए सीबीआई एक “बड़ी साजिश” की जांच के लिए बिहार और गुजरात के लिए टीमें भेजेगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply