Mamta Banarjee: SIR पर आर-पार की लड़ाई शुरू! ममता बनर्जी के आरोप से सियासी भूचाल
Mamta Banarjee On SIR: एसआईआर पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बंगाल में इसे लेकर लगातार विवाद बढ़ रहा है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। ममता बनर्जी ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने चुनाव से पहले हो रही एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।
ममता बनर्जी ने दावा किया कि अगव वह चाहती तो लाखों लोगों को दिल्ली ला सकती थीं लेकिन, उन्होंने शांतिपूर्वक तरीके से अपनी बात रखने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले एसआईआर प्रक्रिया क्यों शुरू की गई। चार राज्यों में चुनाव है लेकिन असम में एसआईआर क्यों नहीं। ममता बनर्जी ने कहा कि एसआईआर कथित पीड़ितों को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया जा रहा है।
बिना तैयारी के हो रहा एसआईआर
ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले एसआईआर कराना समझ से परे है। उन्होंने सवाल किया कि बिना लंबी तैयारी के दो से तीन महीने में इतनी बड़ी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है क्या? ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि एसआईआर के कथित पीड़ितों को अपनी बात रखने और बचाव का पूरा मौका नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों में डर और भ्रम का माहौल बन रहा है। ममता बनर्जी ने मांग रखते हुए कहा कि ऐसी किसी भी प्रक्रिया में पारदर्शिता और पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए।
ममता बनर्जी ने क्यों बुलाई फोर्स
बता दें कि ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी ने एसआईआर से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। एसआईआर से प्रभावित 12सदस्यों के साथ वह चुनाव आयोग के साथ मुलाकात की। हालांकि बैठक के दौरान कोई नतीजा नहीं निकला। ममता बनर्जा ने चुनाव आयोग पर भाजपा के दलाल होने का आरोप लगाया। जिसके बाद माहौल गरमा गया। इसी बीच ममता बनर्जी ने हालात को देखते हुए अपनी सुरक्षा को और बढ़ाना चाहीं। यही कारण है कि दिल्ली पुलिस के भरोसे रहने के बजाए उन्होंने बंगाल से अपने भरोसेमंद फोर्स को तैनात करने का फैसला किया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply