Etawah: सुहागरात पर दूल्हा ने दुल्हन के साथ किया ऐसा कांड, अब 17 लोगों पर दर्ज हुई FIR
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के इटावा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। इटावा में सरकारी लेखपाल पर पत्नी से दहेज के लिए एक करोड़ रुपए मांगने, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप है। आरोप ये भी है कि दूल्हा ने दुल्हन को मायके में छोड़ दिया है।
पीड़िता कि शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप
दरअसल जय भारती कॉलोनी निवासी हेमलता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी शादी 12 नवंबर 2024 को दीप्तेश पासवान के साथ हुई थी। दीप्तेश वर्तमान में बलरामपुर जिले की उतरौला तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात है। शादी के समय लड़की पक्ष ने कार, जेवरात, घरेलू सामान और 25लाख रुपए नकद दहेज में दिया था, इसके बावजूद ससुराल पक्ष से संतुष्ट नहीं था। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति दीप्तेश पासवान समेत 17 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सुहागरात के दिन मारे ताने
पीड़िता का कहना है कि शादी के पहली रात यानी सुहागरात पर पति ने दहेज कम मिलने की बात कहते हुए ताने मारे। उसने खुद को सरकारी लेखपाल बताते हुए कहा कि उसकी आमदनी वेतन से कई गुना ज्यादा है। इसके बाद बड़ी लग्जरी कार और एक करोड़ रुपए दहेज की मांग कर रहा था। साथ ही हाईवे पर पेट्रोल पंप के लिए दो बीघा जमीन दिलाने का दबाव भी बना रहा था। हेमलता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर घरेलू सामान का इस्तेमाल करने से उसे रोका जाता था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply