कुवैत से दिल्ली आ रहा विमान को हाईजैक की धमकी, अहमदाबाद में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
Threat To Flight: विमान को धमकी मिलने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। अब कुवैत से दिल्ली आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी और हाईजैक करने की धमकी दी गई है। जिसके बाद अहमदाबाद में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसी दौरान विमान के अंदर ही एक टिशू पेपप मिला, जिस पर बम से उड़ाने की धमकी लिखी थी।
टिशू पेपर मिलने के बाद विमान में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में विमान को अहमदाबाद में उतारा गया। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों की जांच की गई।
सभी यात्रियों की हुई जांच
दरअसल, कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट ने अमहदाबाद एयरपोर्ट पर अचानक लैंडिंग की। फ्लाइट को उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद प्लेन में सवार 180 यात्रियों की जांच की गई। जानकारी के मुताबिक कुवैत से दिल्ली आ रहा विमान की फ्लाइट में टिशू पेपर मिला। जिसपर लिखा विमान को उड़ाने की धमकी दी गई थी। साथ ही हाईजैक करने की चेतावनी भी दी गई थी। एयरपोर्ट के सूत्रों कहना है कि फिलहाल सभी यात्रियों की जांच की जा रही है।
पहले भी हुई ऐसी घटना
इससे पहले 22 जनवरी को भी इसी तरह की घटना हुई थी। दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट को एयरपोर्ट पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि, गहन जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जांच के बाद अधिकारियों ने बताया था कि विमान को रात 8:40 बजे पहुंचना था लेकिन, 9:24 मे लैंड किया। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने बम की धमकी की सूचना दी थी। जिसके बाद तुरंत विमान को आइसोलेशन बे पर ले जाया गया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply