400 मीटर का चार्ज 18000, अमेरिकी महिला को कैब ड्राइवर ने लगाया चुना; तरीका जानकर पकड़ लेंगे माथा!
Fraud With American Women: महाराष्ट्र से एक बार फिर ठगी का मामला सामने आया है। इस बार कैब ड्राइवर ने अमेरिका महिला को अपना शिकार बनाया है। मुंबई एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर होटल जाने के लिए भारी भरकम वसूल लिए गए। कैब ड्राइवर ने पैसा ऐंठने के लिए जो तरीका अपनाया, उसे जानकर आप माथ पकड़ लेंगे।
सहार पुलिस ने इस मामले में टैक्सी चालक देशराज यादव को गिरफ्तार किया है। जिस पर एक अमेरिकी नागरिक से कथित तौर पर 18,000 रुपए यानी 200 अमेरिकी डॉलर ठगने का आरोप है। बताया जा रहा है कि ये घटना 12जनवरी की है। पुलिस ने घटना का संज्ञान भी लिया है।
400 मीटर के 18000 रुपए
पुलिस के मुताबिक, महिला एयरपोर्ट के पास स्थित एक होटल तक जाने के लिए टैक्सी बुक की थी, जो मुंबई एयरपोर्ट से मात्र 400 मीटर दूरी पर है। महिला का आरोप है कि टैक्सी चालक देशराद यादव ने महिला को सीधे होटल के जाने के बजाए अंधेरी पूर्व इलाके में 20 मिनट तक इधर-उधर घुमाया। इसके बाद उसी इलाके में होटल में लाकर उसे छोड़ा और बदले में 18000 रुपए की मोटी रकम वसूल ली। महिला के साथ एक दूसरा व्यक्ति भी मौजूद था। उसकी भी जांच की जा रही है।
कैसे उजागर हुआ मामला
यह मामला तब उजागर हुआ, जब पीड़िता ने 26 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घटना को शेयर किया। महिला ने अपने पोस्ट में बताया कि टैक्सी चालक और उसके साथी ने होटल के बजाए अज्ञात जगह पर ले गया। उसके बाद फिर होटक तक पहुंचाया, जो एयरपोर्ट से 400 मीटर दूर था। महिला की पोस्ट का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया और टैक्सी पंजीकरण नंबर के आधार पर ड्राइवर की पहचान की गई। अब बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर देशराज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply