6 साल में 3 शादियां, चौथी की तैयारी; फिर हुआ कुछ ऐसा... दर्ज हो गई FIR
UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक लुटेरा दूल्हा सामने आया है। उसने 6साल में 3शादियां कीं। हर बार दहेज में मिली नकदी और गहने लेकर वह पत्नियों को घर से निकाल देता था। चौथी शादी की भनक लगते ही उसकी तीनों पत्नियां एसएसपी ऑफिस पहुंच गईं।तीनों पत्नियों का आरोप है कि युवक ने झांसा देकर एक के बाद एक उनसे शादी की। हर शादी के बाद उनके गहने और रुपए हड़प लिए और फिर उन्हें घर से निकाल दिया। तीसरी पत्नी से आरोपी का एक बच्चा भी है।
तीनों पत्नियों ने पुलिस कप्तान से लुटेरे दूल्हे की शिकायत की। साथ ही चौथी शादी रोकने की मांग की। मामला बबीना थाना क्षेत्र का है। पहली पत्नी ने कहा कि मैं ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र की रहने वाली हूं। उसकी शादी ललितपुर जिले के लिधोरा गांव के रहने वाले सुनील से 2019में हुई थी। उसके पिता रेलवे में गैंगमेन हैं। दहेज में 8लाख रुपए कैश, जेवर आदि दिए थे। शादी के कुछ महीने बाद ही सुनील और दहेज की मांग करने लगा। फिर उसने दहेज के लिए मायके भेज दिया।
दहेज की मांग कर भेजा तलाक का नोटिस
कुछ दिनों बाद उसने तलाक का नोटिस भेजा। फिर उसके पिता आए और बोले कि उनके बेटे को तलाक दे दो। युवती ने बताया कि उससे शादी के बाद पति ने दो अन्य युवतियों से भी शादी की। अब वो चौथी शादी करने जा रहा है। मैंने कोर्ट में केस कर रखा है। मामला अभी कोर्ट में है। पहली पत्नी से शादी के दो साल बाद युवक ने ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र की रहने वाली एक दूसरी युवती से शादी की। दूसरी पत्नी ने बताया कि उसकी शादी सुनील से 2021में हुई थी। परिवार ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। शादी बाद वह सोने की चेन और बुलेट मोटरसाइकिल मांगने लगा। दहेज के लिए मारपीट करने लगा और कुछ ही महीने में घर से निकाल दिया।
दूसरी पत्नी ने बताया कि जखौरा थाने में उसकी शिकायत भी की। इसके बाद मेरे घरवाले मुझे मायके ले गए। ससुरालवाले वापस लेने नहीं आए। कहा कि तलाक दे दो। सुनील से मेरी शादी उसके घरवालों ने पहली शादी की बात छुपाकर की थी।बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है। पहली पत्नी ने केस कर रखा है। तीसरी पत्नी को भी घर से निकाला।
मारपीट करता था आरोपी
एसएसपी ऑफिस पहुंची आरोपी युवक की तीसरी पत्नी ने कहाकि मैं झांसी के बबीना क्षेत्र की रहने वाली हूं। मेरी शादी 2023में सुनील से हुई थी। हमारे घरवालों ने शादी में लगभग 8लाख रुपए और जेवर आदि सामान दिया था। शादी के बाद पता चला कि सुनील पहले से दो शादियां कर चुका है। ये बात मुझसे छिपाई गई थी। शादी के कुछ महीने बाद मैं गर्भवती हो गई। वह दहेज के लिए मारपीट करता था।
जब मैं 3महीने की गर्भवती थी तो मारपीट की। दहेज के लिए घर से निकाल दिया। इस हालत में मेरे मायके वाले मुझे घर लेकर आए। मैंने एक बेटी का जन्म दिया। लेकिन पति मुझे अपने घर रखने को तैयार नहीं। अब वो चौथी शादी करने जा रहा है। इसलिए मैंने पति की पहली और दूसरी पत्नी को बुलाया। हम तीनों पत्नियां गुरुवार को एसएसपी ऑफिस गए। सुनील की धोखेबाजी की दास्तान सुनाई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।बबीना थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि तीनों पत्नियां थाने में आई थी। तीसरी नंबर की पत्नी ने शिकायत दी है। आरोपी सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply