Mumbai Mayor: रितु तावड़े होंगी मुंबई की बॉस, शिवसेना के संजय घाड़ी होंगे डिप्टी मेयर
Ritu Tawde Mumbai Mayor:मुंबई के मेयर पर कई दिनों से लग रही अटकलों के बाद अब ब्रेक लग गया है। मुंबई के नए मेयर का नाम फाइनल हो गया है। भाजपा की रितु तावड़े मुंबई की अगली मेयर होंगी। यह पहला मौका होगा जब बृहन्मुंबई नगर निगम में भाजपा का मेयर बनने जा रही है। उनके साथ शिवसेना की संजय घाड़ी डिप्टी मेयर होंगे। रितु तावड़े का नाम भाजपा पार्षदों की बैठक में तय हुआ।
वहीं, शिवसेना शिंदे गुट के संजय घाड़ी डिप्टी मेयर होंगे। काफी मंथन के बाद उनके नाम पर मुहर लगाई गई। अब रितु तावड़े के साथ संजय घाड़ी मुंबई की कमान संभालेंगे।
क्यों खास है बीएमसी मेयर
बीएमसी देश की सबसे अमीर नगर निगम है। इस लिहाज से मेयर की अहमियत भी काफी ज्यादा है। लंबे समय से इस पद को लेकर सियासी रस्साकशी और बैठकों का दौर चल रहा था। भाजपा के मेयर पद के नाम के बाद विपक्षी दलों की रणनीति भी बदलने का अनुमान है। महिला मेयर का दांव भाजपा के लिए सियासी फायदे का सौदा हो सकता है। बता दें कि बीएमसी मेयर का आधिकारिक चुनाव 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगा। चुनाव बीएमसी मुख्यालय में होगा। जिसमें भाजपा गठबंधन का पलड़ा मजबूत दिख रहा है।
नगर निगम चुनाव में किसको कितनी सीटें
बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव में परिणामों में भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं शिंदे गुट की शिवसेना को 29 सीटें मिली हैं। इस तरह से भाजपा गठबंधन ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। दूसरी तरफ शिवसेना ( उद्धव गुट ) ने 65 सीटों पर परचम लहराया है। इसके अलावा राज ठाकरे की मनसे और शरद पवार की एनसीपी को एक सीट मिली है। ऐसे में सत्ता की लड़ाई दिलचस्प होगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply